रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा हर वर्ष तीव्र गर्मी मे *अमृत धारा* कार्यक्रम के अंतर्गत आमजनो की सेवा और सुविधा के लिए कई पियाउ की सेवा देती है। इस वर्ष भी आमजनो को साफ एवं शीतल जल उपलब्ध करने के उद्देश्य से 02.05.2025 दिन शुक्रवार को हरमु रोड स्थित मारवाड़ी भवन मे अस्थाई पियाउ एवं चलंत् पियाउ का शुभारंभ किया गया। रांची शाखा 108 घडो के साथ अस्थाई पियाउ का शुभारंभ किया जो शहर के विभिन्न स्थानों पर आमजनो की सेवा के लिए लगाया जायेगा। साथ है 2 चलंत् पियाउ का भी उद्घाटन किया गया जो की नगर मे भ्रमण कर आमजनो को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल जल, आमपानी, सत्तु पानी, ग्लूकोज तथा शरबत निःशुल्क प्रदान करेगा। प्याऊ का उद्घाटन मंच के प्रांतीय अध्यक्ष युवा विशाल पाड़िया,मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं चलंत् पियाउ के मुख्य सहयोगकर्ता नीरज जैन द्वारा फीता काट के किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मंच के अमृत धारा प्रभारी अनीश सरावगी एवं यश सुरेका है।
मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने जानकारी दी के कार्यक्रम मे शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री विकाश अग्रवाल के साथ मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला एवं मंच के कई पूर्व अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे साथ ही रांची के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुसज्जित किया एवं सफल बनाया।
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने अस्थाई पियाउ एवं चलंत पियाऊ का उद्घाटन किया
Reviewed by PSA Live News
on
9:10:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:10:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: