ब्लॉग खोजें

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आयोजित महान गुरमत समागम में भाई कमलदीप सिंह जी चंबा वाले ने शबद कीर्तन कर श्रद्धालुओं का मन मोहा


रांची। 
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश को लेकर आयोजित दो दिवसीय महान गुरमत समागम की आज शुरुआत हुई.इस समागम के उपलक्ष में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहला दीवान आज 3 मई,शनिवार को रात 8:00 बजे से 11:30 बजे तक सजाया गया. दीवान की शुरुआत रात आठ बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा " सतगुर मिले त मारग दिखाइआ जगत पिता मेरै मन भाइआ....." शबद गायन से हुई. हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने " जे सउ चंदा उगवहि सूरज चड़हि हजार,एते चानण होदिआं गुर बिन घोर अंधार...." एवं " तिस विच जंत उपाइ कै देखै थापि उथापि, किस नो कहीऐ नानका सभ किछु आपे आपि...." शबद गायन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा।

गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने कथावाचन कर श्री गुरु अंगद देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और साध संगत से उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा.

समागम में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई कमलदीप सिंह जी चंबा (हिमाचल प्रदेश)वाले ने रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक " जिन वाडिआई तेरे नाम की ते रते मन माहि,नानक अमृत एक है दूजा अमृत नाहि......" एवं " प्रभ हरमंदिर सोहणा तिस महि माणक लाल,मोती हीरा निरमला कंचन कोट रिसाल......" तथा " हम अंधुले अंध बिखै बिखु राते किउ चालह गुर चाली, सतगुर दया करे सुखदाता हम लावै आपन पाली...." शबद गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया.शबद गायन के साथ साथ उन्होंने साध संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया. श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति रात 12:30 बजे हुई.इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा रात नौ बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा,जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर गुरु का लंगर चखा.

      गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि कल का दीवान सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजाया और गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.उन्होंने साध संगत से कल के दीवान में भी इसी तरह जुड़कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने को कहा.मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया.

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आज भाई कमलदीप सिंह एवं उनके साथी हवाई मार्ग से दोपहर 1:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां सत्संग सभा के संतोष बेदी, मनीष मिढ़ा,भरत गाबा,सूरज झंडई, सुमित बजाज,रोशनी गिरधर समेत अन्य ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया और उन्हें एयरपोर्ट से गुरुद्वारा साहब लाया गया.

आज के दीवान में द्वारका दास मुंजाल,सुंदर दास मिढ़ा,हरगोविंद सिंह,लेखराज अरोड़ा,सुरेश मिढ़ा,अशोक गेरा,वेद प्रकाश मिढ़ा,अमरजीत गिरधर,मनीष मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिढ़ा,मनोहर लाल मिढ़ा,इंदर मिढा,रमेश पपनेजा,अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, पवनजीत सिंह, महेन्द अरोड़ा, आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,कमल मुंजाल,राकेश गिरधर,मोहन लाल अरोड़ा,नीरज गखड़,अश्विनी सुखीजा,रमेश गिरधर,सागर थरेजा,जीतू अरोड़ा,लक्ष्मण सरदाना,हरीश मिढ़ा,नानक चंद अरोड़ा,राजकुमार सुखीजा,कवलजीत मिढ़ा,महेश सुखीजा,बसंत काठपाल,जीतू काठपाल,अमरजीत सिंह मुंजाल,राजेंद्र मक्कड़,सुरजीत मुंजाल, नीरज सरदाना, ईशान काठपाल, किशन गिरधर, कुणाल चूचरा, कमल अरोड़ा, हरविंदर सिंह हन्नी, कमल मुंजाल,रमेश तेहरी,पंकज मिढ़ा, गौरव मिढ़ा,सूरज झंडई, करण अरोड़ा,पीयूष मिढ़ा,अमन डावरा, बबली दुआ, गीता कटारिया,मंजीत कौर,शीतल मुंजाल,बंसी मल्होत्रा, खुशबू मिढ़ा, दुर्गी देवी मिढ़ा, बिमला मिढ़ा, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, ममता सरदाना, मीना गिरधर, श्वेता मुंजाल, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, सुषमा गिरधर, गूंज काठपाल, खुशबू मिढ़ा,किरण अरोड़ा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आयोजित महान गुरमत समागम में भाई कमलदीप सिंह जी चंबा वाले ने शबद कीर्तन कर श्रद्धालुओं का मन मोहा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग  सभा द्वारा आयोजित महान गुरमत समागम में भाई कमलदीप सिंह जी चंबा वाले ने शबद कीर्तन कर श्रद्धालुओं का मन मोहा Reviewed by PSA Live News on 6:59:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.