ब्लॉग खोजें

धुर्वा और डोरंडा कॉलेज में पहुंची तटरक्षक बल की टीम, विद्यार्थियों को बताया तटरक्षक बल के कार्य और जिम्मेदारी




रांची
। भारतीय तटरक्षक दल के द्वारा जे० एन० कॉलेज, धुर्वा और डोरंडा कॉलेज, रांची में आज जागरूकता सह भर्ती अभियान चलाया गया। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ की पहल पर आरंभ हुए इस अभियान में भारतीय तटरक्षक बल के डीआईजी श्री के० एल० अरुण, डिप्टी कमांडेंट श्री नलिन भार्गव, इस अभियान के स्कूल कॉलेज के समन्वयक श्री एस०डी० सिंह, श्री रमेंद्र कुमार, डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० आर० के० शर्मा, जे० एन० कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती शमशुर नेहर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अभियान के दौरान विद्यार्थियों के बीच एक प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को समझाया गया। कैसे तटरक्षक बल कार्य करता है। इसकी क्या जिम्मेदारियां है। भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा, समुद्री जीव जंतुओं की सुरक्षा, प्रदूषण रोकने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर इनकी क्या भूमिका है। इस पर विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी तटरक्षक बल से जुड़े जिज्ञासा को टीम के सामने रखा, इन जिज्ञासाओं का समाधान भी टीम के द्वारा किया गया। तटरक्षक बल की टीम के द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया। इसके साथ ही जानकारी से संबंधित किट बच्चों को उपलब्ध कराई गई। यह पहला अवसर है जब रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की पहल पर रांची के स्कूल-कॉलेज में ऐसा अभियान आरंभ किया गया है। इसके पीछे का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग भारतीय तटरक्षक बल को जाने और रोजगार के साथ देश की सेवा के प्रति अपना समर्पण दिखाएं।

धुर्वा और डोरंडा कॉलेज में पहुंची तटरक्षक बल की टीम, विद्यार्थियों को बताया तटरक्षक बल के कार्य और जिम्मेदारी धुर्वा और डोरंडा कॉलेज में पहुंची तटरक्षक बल की टीम, विद्यार्थियों को बताया तटरक्षक बल के कार्य और जिम्मेदारी Reviewed by PSA Live News on 6:01:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.