ब्लॉग खोजें

कांचीपुरम के प्रधान अर्चक श्रीवत्स भट्टर की मंडली रांची पहुंची


रांची। 
श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर, रांची के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव में भाग लेने के लिए दक्षिण के  कांचीपुरम स्थित श्रीवरदराज भगवान के प्रधान अर्चक श्रीश्रीवत्स भट्टर अपनी टीम के साथ रांची पहुंच गए हैं। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर के 18वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव में होने वाले श्रीसुदर्शन महाहोमम् और भगवान का कल्याणोत्सव  श्रीवत्स भट्टर मंडली के  द्वारा दाक्षिणात्य पद्धति से संपन्न होंगे।


 नादेश्वरम वाद्य की टीम भी रांची पहुंची


श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर के 18वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव के सारे कार्यक्रम दक्षिण के प्रसिद्ध वाद्य नादश्वरमके मधुर धुन में संपन्न होंगे। श्रीवत्स भट्टर के साथ  पांच विद्वानों  की टीम रांची पहुंच गई है।


 पालकी उठाने के विशेषज्ञ भी रांची पहुंचे


शनिवार 19 जुलाई को अपराह्न 3:00 बजे जगत नियंता वेंकटेश भगवान् जगत् धारिणी महालक्ष्मी और माता भूदेवी के साथ पालकी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे और भक्तों पर कृपा वृष्टि करते हुये , उनके घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक जाकर दर्शन देंगे। जिन भगवान की कृपा कटाक्ष से संपूर्ण सृष्टि का संचालन हो रहा है , उनकी पालकी का भार उठाने के लिए 12 सदस्यों का विशेषज्ञ दल कांचीपुरम से रांची पहुंच गया है।


आज सायं 4:00 बजे से कलश स्थापना और यजमान संकल्प का कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न हुआ। वेदों के मंत्रोच्चारण के बीच वेंकटेश भगवान और जगत जननी श्रीश्रीदेवी और श्रीभू देवी को रक्षा - सूत्र अर्पण किया गया। इसके बाद वर पक्ष के मुख्य यजमान श्री रामावतार - शारदा नारसरिया को रक्षा सूत्र बांधा गया। वधू पक्ष के मुख्य यजमान श्री प्रदीप - उमा नारसरिया एवं श्री अभिषेक - प्रीति नारसरिया को रक्षा सूत्र बांधा गया। फिर उपस्थित सभी यजमानों को रक्षा सूत्र बांधा गया। भगवान की नक्षत्र आरती, कुंभ आरती और कर्पूर आरती उतारी गई। भक्तों के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया।


इसके पहले ब्रह्म मुहूर्त में सृष्टि के रचयिता भगवान वेंकटेश और माता श्रीदेवी और भूदेवी के साथ शास्त्रोक्त विधि से अभिषेक किया गया। गंगाजल, दूध, दही, नारियल पानी, शहद, हल्दी और चंदन से मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक हुआ।


 अभिषेक के मुख्य यजमान श्री रामावतार - शारदा नारसरिया थे। अभिषेक और कलश स्थापना के सारे कार्यक्रम श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य जी और श्री गोविंद दास स्वामी जी की उपस्थिति में संपन्न हुए। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री अनूप अग्रवाल रमेश धरनीधरका निहार तुलस्यान महावीर प्रसाद नारसरिया विनय धरनीधरका उदय राठौर श्रवण खंडेलवाल मुरारी लाल मंगल रामवृक्ष साहू रंजन सिंह विनोद अग्रवाल कोलकाता श्रेष्ठ महाजन चंबा हिमाचल प्रदेश शशि महाजन जम्मू कश्मीर आदि सैंकड़ों  यजमान अनुष्ठान में सहभागिता निभायी।

कांचीपुरम के प्रधान अर्चक श्रीवत्स भट्टर की मंडली रांची पहुंची कांचीपुरम के प्रधान अर्चक श्रीवत्स भट्टर की मंडली  रांची पहुंची Reviewed by PSA Live News on 5:08:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.