ब्लॉग खोजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, भाजपा ने शुरू किया ‘सेवा पखवाड़ा’ : मालती अरोड़ा


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) :
पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा भाजपा एवं वरिष्ठ नेत्री मालती अरोड़ा पानीपत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर अनेक नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। मालती अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार करने के लिए उनकी प्रशंसा की। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है। केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।


अभियान की शुरुआत देश के अनेकों जिलों में रक्तदान शिविरों के साथ


मालती अरोड़ा पानीपत ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को अनेकों जिलों में रक्तदान शिविरों के साथ होगी। इसके बाद 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक मंडल में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांगजनों को सहायता, और ‘मोदी विकास मैराथन’ जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों, और विरासत स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।


दिल्ली, पुणे, और ओडिशा में विशेष आयोजन


वरिष्ठ भाजपा नेत्री मालती अरोड़ा पानीपत ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को त्यागराज स्टेडियम से 15 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें अस्पताल ब्लॉक, 101 आरोग्य मंदिर, और 150 डायलिसिस केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, जीके और पंजाबी बाग में बहुस्तरीय पार्किंग, नंद नगरी में फ्लाईओवर, और राजपूताना राइफल्स के लिए फुट ओवरब्रिज शुरू होंगे। 


75 लाख पौधे लगाए जाएंगे


पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा मालती अरोड़ा पानीपत ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने घोषणा की कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 17 सितंबर को 75 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जो प्रधानमंत्री को जनता का उपहार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, भाजपा ने शुरू किया ‘सेवा पखवाड़ा’ : मालती अरोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, भाजपा ने शुरू किया ‘सेवा पखवाड़ा’ : मालती अरोड़ा Reviewed by PSA Live News on 9:50:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.