ब्लॉग खोजें

गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: राजेश चौधरी





रांची। 
रांची गौशाला न्यास द्वारा 121 वां वार्षिक श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव को बड़े ही धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन महोत्सव सयोजक राजेश चौधरी सपरिवार कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके पश्चात गौ माता पूजन दर्शन एवं तुलादान का कार्यक्रम संपूर्ण दिवस किया गया अपराहन 4:00 बजे से बच्चों के लिए चित्रकला , फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य और सामूहिक नित्य कार्यक्रम किया जिसमें सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया  इस कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने किया बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे इस उसके पश्चात संध्या 6:00 बजे से दानदाताओं एवं सहयोगियों का सम्मान एवं सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री किरण शर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा भजन एवं कृष्ण लीला संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मधुर भजन की गंगा प्रवाहित की गई जिसे सुनकर सभी गौ भक्त आनंद विभोर हुए आज के महोत्सव में सभी गौ भक्तों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी महोत्सव मनाया। रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने समाज के सभी वर्गों का धन्यवाद दिया आज इतना चढकर अपनी सहभागिता दी और आज के गोपाष्टमी महोत्सव को सफल बनाया उन्होंने बताया कि जिससे रांची गौशाला न्यास आने वाले समय में आप सभी के सहयोग से आत्मनिर्भर होकर काम करेगी। महोत्सव संयोजक राजेश चौधरी ने सभी रांची वासी एवं गौ भक्तों के सहयोग के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद किया।

रांची शहर के विस्तार और गौ भक्तों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए शहर में 11 विभिन्न स्थानों पर गाय बछड़ा सहित गौ पूजन की व्यवस्था की गई। चांदनी चौक कांके रोड, बसंत बिहार कांके रोड, श्री कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड, हरिओम टावर सर्कुलर रोड, दुर्गा मंदिर बकरी बाजार, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा सदन पथ, सीएन होंडा शोरूम बरियातू रोड, श्री राणी सती मंदिर रातु रोड, चुटिया धर्मशाला चुटिया, सहजानंद चौक हरमू रोड, ब्लेयर अपार्टमेंट मेन रोड इन सभी जगह पर प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक गौ पूजन हुई।

रांची गौशाला न्यास के उपाध्यक्ष सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान ने कहां की गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है सबसे बड़ी सेवा गौ सेवा जिस घर में गौ माता की सेवा होती है वहां से सभी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा आ जाती है उन्होंने से सबसे निवेदन भी किया कि सभी गौ सेवा जरूर करें।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान, ट्रस्टी ओम प्रकाश छापड़िया, राजकुमार टिंबडेवाल, सतीश कुमार तुलस्यान राजकुमार केडिया, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, उपमंत्री सुरेश कुमार जैन, राजेंद्र बंसल कार्यकारिणी सदस्य काशी प्रसाद कनोई, आनंद पसारी, हेमेंद्र सिंह, ओ पी लाल, भरत बगड़िया,

मनीष लोधा, पवन केडिया, अमित चौधरी, घनश्याम शर्मा, मदन बगड़िया, सुशील केडिया, विशांत तोदी कुणाल जालान, अनिल केडिया ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया यह जानकारी प्रवक्ता मनीष लोधा ने दी।

गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: राजेश चौधरी गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं: राजेश चौधरी Reviewed by PSA Live News on 5:15:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.