रांची। रांची के पुंदाग स्थित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) मे आज विश्व सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ रांची के द्वारा आश्रम में रह रहे 40 मंदबुद्धि, दिव्यांगों, निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले 20 सेवादारों को भोजन कराया एवं सेवा सत्कार किया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची के लाॅयन बीके गद्ययान, सोना गद्ययान, अध्यक्ष दिलीप बंका, बीना बंका, सुजाता गाड़ोदिया, डॉ० प्रदीप कुमार, विजय कुमार पांडे,एस.एस.शर्मा, मनोज महेश्वरी,निर्मल मानपुरिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है, तथा आश्रम में सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
लायंस क्लब ऑफ रांची ने सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रितों को कराया भोजन
Reviewed by PSA Live News
on
6:59:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:59:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: