हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल ने गांव कलियाणा में आंगनबाड़ी प्ले स्कूल का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया।
गांव कलियाणा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता की। अपने संबोधन में उपायुक्त डॉ मुनीश नागपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना शुरू कि है जिससे जिला की महिलाएं लाभान्वित होगीं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ प्रत्येक कोने तक स्वास्थ्य और पोषण की सही पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्ध का है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की थी। इसी का परिणाम है कि आज बेटियां शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है।
इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास,बीडीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Reviewed by PSA Live News
on
7:25:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: