ब्लॉग खोजें

अखिल भारतीय सेवा संघ का सेवा रत्न सम्मान समारोह 24 से 26 दिसंबर तक कसौली में.. डा. इंदर गोयल


हरियाणा हिसार( राजेश सलूजा) । 
अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा आयोजित सेवा रत्न सम्मान समारोह होटल शिवालिक, कसौली में 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में संघ की विभिन्न शाखाओं एवं प्रांतों के अधिकारी भाग लेंगे।


कार्यक्रम के अंतर्गत 24 दिसंबर को प्रांतीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि 25 दिसंबर को सेवा रत्न सम्मान समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दिए जाने वाले अति विशिष्ट सम्मानों — सेवा मित्र, सेवा रत्न, सेवा गोल्ड, सेवा डायमंड एवं सेवा गौरव — की श्रृंखला में कसौली में सेवा रत्न उपाधि से सम्मानित विभूतियों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।


प्रांतीय परिषद बैठक में संघ द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी तथा भविष्य में किए जाने वाले सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी। विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, व्यक्तित्व विकास शिविर एवं बच्चों के लिए ‘चलो विज्ञान की ओर’ प्रतियोगिता जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


बैठक में सभी सदस्य अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में शाखाएं और अधिक उत्साह एवं सक्रियता के साथ सेवा कार्यों में भाग ले सकें।

इस समारोह में अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंदर गोयल सभी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करेंगे तथा संघ के सामाजिक कार्यों को नई दिशा और गति देने संबंधी अपने विचार साझा करेंगे।


साथ ही राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद धवन सदस्यों को सेवा संघ के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद सचदेवा, शाखा अध्यक्ष श्री सूरज बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र सपरा, प्रांतीय संरक्षक श्री मोहिंदर सेतिया, राष्ट्रीय सचिव राजिंदर गर्ग, राष्ट्रीय प्रचारक अनिल बोहरा, पत्रकार एवं सेवा रत्न राजेश सलूजा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। कार्यक्रम संयोजक श्री आकाश सेन और संजीव मेहता ने विशेषतौर पर अपनी अहम भूमिका निभाई है।

अखिल भारतीय सेवा संघ का सेवा रत्न सम्मान समारोह 24 से 26 दिसंबर तक कसौली में.. डा. इंदर गोयल अखिल भारतीय सेवा संघ का सेवा रत्न सम्मान समारोह 24 से 26 दिसंबर तक कसौली में.. डा. इंदर गोयल Reviewed by PSA Live News on 3:43:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.