रांची: झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर के जरिए शहर की सरकार चुनी जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने आने वाले समय में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अभी तक नगर निकाय चुनाव जब कभी भी हुए हैं, उसमें ईवीएम का ही इस्तेमाल होता था. जाहिर तौर पर बैलेट पेपर के जरिए मतदान होने से चुनाव कार्य थोड़ा जटिल होगा और निर्वाचनकर्मियों को मतदान से लेकर मतगणना तक में परेशानी का सामना होगी.
दरअसल, यह फैसला राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण लिया है. आयोग को जितनी संख्या में ईवीएम की जरूरत है, उस हिसाब से अपने राज्य में ईवीएम नहीं होने के कारण दूसरे राज्य पर निर्भर होना पड़ता है. बिहार सहित झारखंड के दूसरे पड़ोसी राज्यों ने ईवीएम उपलब्ध कराने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए हैं. इतना ही नहीं ईवीएम बनाने वाली कंपनी ने मांग के अनुरूप नया ईवीएम बनाने के लिए एक वर्ष के समय की मांग की है. जाहिर तौर पर इन सारे तमाम कारणों की वजह से राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार बैलेट पेपर के जरिए शहर की सरकार चुनने का फैसला किया है.
अब बैलेट पेपर के द्वारा होगी झारखंड में नगर निकायों का चुनाव
Reviewed by PSA Live News
on
10:28:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:28:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: