रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में 20 दिसंबर से रोजाना खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक दिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। प्रतिदिन खिचड़ी प्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा मंदिर मे दोपहर 12 बजे लगाया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के सानिध्य मे प्रतिदिन मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा खिचड़ी भोग सेवा चलाया जा रहा है। जहां प्रतिदिन लगभग चार सौ लोग वेजिटेबल खिचड़ी भोग ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विगत 5 वर्षों से मंदिर मे प्रत्येक रविवार को श्री कृष्णा प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाता है। तथा मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे प्रतिदिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग सेवा का हुआ प्रारंभ
Reviewed by PSA Live News
on
3:14:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
3:14:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: