ब्लॉग खोजें

संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस

अम्बेडकर के संविधान पर हमला लोकतंत्र पर हमला है” – बृजलाल बहबलपुरिया

हरियाणा /हिसार (राजेश सलूजा) । जिला कांग्रेस कमेटी, हिसार द्वारा आज कांग्रेस भवन, हिसार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के सबसे वंचित, शोषित और पीड़ित वर्ग को आवाज़ देने वाला संविधान बनाया, जिसमें हर नागरिक को बराबरी, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी दी गई है।

ग्रामीण अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि –

“आज के समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निरंतर हमला हो रहा है। बाबा साहेब का संविधान हर नागरिक के अधिकारों की गारंटी है, और इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक व राजनीतिक कर्तव्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि जो ताकतें संविधान की मूल आत्मा, आरक्षण व्यवस्था और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, “वे सीधे-सीधे बाबा साहेब की विरासत पर हमला कर रही हैं। आज देश को बाबा साहेब के विचारों, भाईचारे और समानता की सख्त आवश्यकता है। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बनना है और किसी भी कीमत पर संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करनी है।”

बहबलपुरिया ने यह भी कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी हिसार आने वाले समय में गाँव–गाँव, गली–गली जाकर संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि युवा पीढ़ी संविधान विरोधी ताकतों की सच्चाई को समझ सके और लोकतंत्र की मजबूती के लिए खड़ी हो सके।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल,पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, एआईसीसी सदस्य राजेश कुमार संदलाना,पूर्व टैक्स ट्रिब्यूनल सदस्य हरपाल सिंह बुरा, नलवा हल्का पूर्व प्रत्याशी अनिल मान, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र सिंह गंगवा,पीसीसी सदस्य दिलबाग सिंह ढांडा,हरियाणा किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा,वरिष्ठ नेता अनूप सिंह सरसाना, मीडिया प्रवक्ता अश्विनी शर्मा, ज़िला प्रवक्ता मनोज बूरा घिराय, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सहरावत,महिला प्रदेश महासचिव डा० साक्षी चौधरी, प्रदेश सचिव एस.सी. सुखबीर नागर RGPS राज्य संयोजक राजेश श्याेकंद,महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून,रिटायर्ड एम्पलाइज सैल प्रदेश उपाध्यक्ष ,केकेसी जिला अध्यक्ष गीता आहूजा,एस.सी जिला अध्यक्ष शहरी सोनू लंकेश, सुरेश वर्मा,यूथ ज़िला उपाध्यक्ष विक्रम सिंहरान, वरिष्ठ महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, पूर्व पार्षद बीरमती सारोहा, महिला नेत्री नवीन किरमारा,RGPS सदस्य कमलेश रॉय,संतोष आर्या, महिला नेत्री नीरज राय, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, हरफूल खान भट्टी,युवा नेता सुरेश पंघाल ,युवा नेता दिनेश पूनिया, राजकुमार जांगड़ा ,  टेक चंद बटेसर बागड़ी,मास्टर देशराज, नरेंद्र पूनिया लाडवा, बलराज मलिक, विकास नूनाच, राजकुमार खीचड़,सत्यवान नंबरदार खोखा, राजकुमार जांगड़ा, सुरेश वाल्मीकि,संदीप सिहाग, रिटायर्ड एम्पलाइज सैल हल्का अध्यक्ष आदमपुर कृष्ण जागनवाल , अशोक सुनसुना,रमेश चाहर,घनश्याम वर्मा, डॉ भूप सिंह घोडेला, अशोक बोयत, विक्रम बराड़ कालवास,प्रेम प्रकाश बालसमंद, उपेन्द सिंह डाटा, दिनेश अग्रवाल, राधा,साधु राम नोखवाल, इत्यादि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस Reviewed by PSA Live News on 11:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.