ब्लॉग खोजें

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दो निधन बालिकाओं के पढाई का लिया है जिम्मा

डी.ए.वी. स्कूल गांधीनगर को 48 हजार एक सौ बीस रुपया का चेक प्रदान किया गया।


रांची। 
 श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के संस्थापक और संरक्षक  स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं आदेश से दो निर्धन जरुरतमंद कन्याओं संस्कृति पाठक एवं संम्भवी पाठक को कांके रोड स्थित गांधीनगर डी.ए.वी. स्कूल मे कक्षा 10 में एडमिशन कराने हेतु  संस्कृति पाठक को रुपया 26,230/ (छब्बीस हजार दो सै तीस) एवं कुमारी संम्भवी पाठक 8 क्लास मे एडमिशन कराने के लिए- 21,890(इक्कीस हजार आठ सौ नब्बे ) रुपये का चेक प्रदान किया। स्कूल को एडमिशन का तथा छह माह का फीस, टोटल-48 हजार एक सौ बीस का चेक दिया गया। जिससे उनका पढाई निरंतर सुचारु रूप से हो सके। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बालिका कुमारी संस्कृति पाठक और कुमारी संम्भवी पाठक पिता स्व•इन्द्रेश कुमार पाठक माता पल्लवी पाठक शांती नगर गांधी नगर कांके रोड के निवासी है। तथा विगत 6 वर्षों से गुरुजी सदानंद महाराज के सानिध्य में पढ़ाई का पूरा खर्च ट्रस्ट द्वारा दिया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा दोनों बालिकाओं का पूरी पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया गया है।आज के सेवा के इस महान प्रकल्प मे ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ के अलावे ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित थे।

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दो निधन बालिकाओं के पढाई का लिया है जिम्मा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दो निधन बालिकाओं के पढाई का लिया है जिम्मा Reviewed by PSA Live News on 11:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.