ब्लॉग खोजें

यूनेस्को ने दी दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता

रक्षा राज्य मंत्री ने जलाए दिए, कहा : मोदी जी के नेतृत्व में भारत की मिल रही वैश्विक पहचान।

रांची। यूनेस्को ने प्रकाश के महापर्व दीपावाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है। यह यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस खुशी में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली आवास कर दीप जलाकर खुशियां मनाई। उन्होंने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन बताया। श्री सेठ ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि हमारे महापर्व दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। 

उन्होंने कहा कि भारत और भारतीयता को समर्पित हमारे प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र का नेतृत्व संभालने के बाद से निरंतर संस्कृति और विरासत को विकास के समान ही प्राथमिकता दी है। योग, मिलेट जैसी भारतीय चीजें वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य हुईं। यूनेस्को की यह मान्यता भारत और भारत की गौरवशाली संस्कृति का वैश्विक सम्मान है। यह उपलब्धि भी किसी उत्सव से कम नहीं। आज के इस पावन दिन सभी भारतवासियों को कोटि-कोटि दीपों के उजाले से जगमग बधाई और शुभकामनाएँ देता हूं। यह सम्मान हमारे प्रकाश पर्व के सार्वभौमिक संदेश का प्रतीक है। निराशा पर आशा, विभाजन पर सद्भाव और अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक है।

यूनेस्को ने दी दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता यूनेस्को ने दी दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता Reviewed by PSA Live News on 11:24:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.