सनातन एकता मंच की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक 11 जनवरी को, अखण्ड भारत संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह होंगे मुख्य अतिथि
रांची। सनातन एकता मंच, केंद्रीय समिति झारखंड की महत्वपूर्ण बैठक आगामी रविवार, 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक रांची के प्राचीन श्रीराम मंदिर, चुटिया परिसर में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी।
बैठक में विशेष रूप से अखण्ड भारत संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री ब्रजेश सिंह जी का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर सनातन एकता मंच की भावी कार्ययोजना, संगठन विस्तार, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में रांची एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों, राम भक्तों तथा मंच से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है। मंच के पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक एवं दिशा-निर्धारक बैठक करार देते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया है।
आह्वान:
सनातन एकता मंच ने सभी सनातनी भाइयों-बहनों और राम भक्तों से विनम्र आग्रह किया है कि वे अपने धर्म, संस्कृति और संगठन के लिए कम-से-कम एक घंटा अवश्य निकालें और इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
Reviewed by PSA Live News
on
7:40:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: