ब्लॉग खोजें

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी पारंपरिक ऐतिहासिक एकता और अध्यात्म का सशक्त प्रतीक : संजय सेठ


रांची। 
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी पारंपरिक ऐतिहासिक एकता और आध्यात्मिकता का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमारी उस एकजुटता और आस्था का द्योतक है, जो हमने हजार वर्ष पूर्व मुगल आक्रांताओं के बर्बर हमले में भी बरकरार रखा। 

यह पर्व आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में आज पिस्का मोड़ (रांची) में स्थित शिव मंदिर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने देवाधिदेव महादेव की पूजा, अर्चना और आरती  करने  का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम उस गौरवशाली पीढ़ी के लोग हैं, जिन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन के पुनर्जागरण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय विधायक श्री सीपी सिंह, महानगर भाजपाध्यक्ष श्री वरुण साहू,  सत्यनारायण सिंह, सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पांडेय, पंडरा मंडल अध्यक्ष श्री अशोक मुंडा, निवर्तमान वार्ड पार्षद श्री अशोक यादव सहित सैकड़ो शिवभक्त मौजूद रहे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी पारंपरिक ऐतिहासिक एकता और अध्यात्म का सशक्त प्रतीक : संजय सेठ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी पारंपरिक ऐतिहासिक एकता और अध्यात्म का सशक्त प्रतीक : संजय  सेठ Reviewed by PSA Live News on 5:03:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.