विजया एकादशी व्रत का मान सबके लिए 13 फरवरी शुक्रवार को होगा । आज ही कुंभ राशि की सूर्य संक्रांति का भी पुण्य संयोग प्राप्त हो रहा है । इस परम पुनीता व्रत के अवसर पर दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त प्रातः 4:30 बजे से अनुष्ठान का शुभारम्भ कर दैनिक पूजोपचार के बाद तिरूमंजन (महाभिषेक) होगा । फिर भगवान का श्रृंगार - अलंकार के बाद महाआरती, नैवेद्य भोग, महास्तुति और तदियाराधन आदि संपादन करके प्रातः 7:00 बजे सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए मंदिर गोपुरम का बाहरी कपाट खोल दिया जाएगा । अतः सभी श्रद्धालु दर्शन - पूजा का लाभ उठा सकेंगे ।
यह विजया नामवाली एकादशी जो सब पापों का अपहरण करनेवाली है । यह व्रत बहुत ही प्राचीन , पवित्र और पाप नाशक है। यह व्रत को करने से श्रीरामचंद्रजी ने रावण पर विजय प्राप्त किया लंका पर विजय पायी और सीता को प्राप्त किया । जो मनुष्य विधि से व्रत करते हैं ,उन्हें इस लोक में विजय प्राप्त होती है और उनका परलोक भी अक्षय बना रहता है।
विजया एकादशी का व्रत सब पापों का अपहरण करने वाली
Reviewed by PSA Live News
on
7:29:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:29:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: