ब्लॉग खोजें

सुरों की अमर आवाज़ खामोश: 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले का निधन


मुंबई।
हिंदुस्तान की संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की।

परिवार के अनुसार, आशा भोसले पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत के साथ-साथ उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी, मराठी, बंगाली समेत कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेरा। उनका नाम उन चुनिंदा गायिकाओं में शुमार है, जिन्होंने हर दौर और हर शैली के संगीत में खुद को सफलतापूर्वक ढाला।

उनके द्वारा गाए गए कई गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं और संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं। उन्हें अपने लंबे और शानदार करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में एक युग का अंत माना जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकारों, राजनेताओं और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

सुरों की अमर आवाज़ खामोश: 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले का निधन सुरों की अमर आवाज़ खामोश: 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले का निधन Reviewed by PSA Live News on 4:55:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.