गुवाहाटी/रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आज असम की पावन धरती पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामख्या धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप विशेष पूजा संपन्न की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे अनुष्ठान को विधिवत पूरा कराया गया। मुख्यमंत्री ने माता कामाख्या के चरणों में शीश नवाते हुए झारखंड के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि मां कामाख्या के दरबार में आना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देवी की कृपा से झारखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर हो और राज्य के हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आध्यात्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। ऐसे पवित्र स्थलों की यात्रा न केवल आस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है, जिससे जनसेवा के कार्यों में नई प्रेरणा मिलती है।
गौरतलब है कि कामख्या धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा को राज्य की सुख-शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
(PSA Live News के लिए विशेष रिपोर्ट)
Reviewed by PSA Live News
on
4:49:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: