ब्लॉग खोजें

तिरुपति बालाजी मंदिर में 932 वें खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन हुआ


रांची। 
राँची नगर के विख्यात दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में  23 मई शनिवार को अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष ( पुरुषोत्तम मास ) के शुभ समय में विविध संयुक्त अन्नों  से निर्मित  932 वें खिचड़ी भंडारे का आयोजन भव्य तरीके से संपन्न हुआ । जिसमें 1600 से अधिक  लोंगो ने प्रसाद ग्रहण किया ।


इस प्रकार कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः काल धार्मिक-वैदिक अनुष्ठानादि क्रियाओं से हुई । सब प्रकार के अनुग्रह-निग्रह करनेवाले,प्रार्थी लोगों के अभीष्टों को देनेवाले परमात्मा श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर  का पांचरात्र आगम विधान और श्रीरामानुजाचार्य संप्रदाय के परम्परानुसार नित्याराधन,पूजादि विधान संपन्न किया गया । जिसमें श्रुति,उपनिषद और देशिक स्तोत्राणि के ऋचाएँ एवं मंत्रों से भाँति-भाँति उपचार पूर्वक पूजा-आराधना इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण सेवा संपन्न किये गये । इस प्रकार के विधियों से संपादित पूजोपचार ,  सेवा एवं वंदना से  भगवान् श्रीमन्नारायण निश्चय ही संतुष्ट हो श्रद्धालुओं के अभीष्टों को पूरा करतें हैं । श्रीवेंकटेश्वर का नक्षत्र, कुंभ और कपूर की बाती से  महाआरती कर दिव्य मंगलोत्सव मना । महाआरती करके खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाया गया ।  तदोपरान्त भगवान् का स्तवन हुआ । फिर तदियाराधन कर गोष्ठी,शठारी और तीर्थ प्रसाद बँटा । 


भंडारा का आयोजन श्री तनय चंगोईवाला कोलकाता एवं  श्री चेतन मिढ्ढा रांची निवासी की ओर से हुआ ।

पूरेअनुष्ठान को अर्चक  : श्री सत्यनारायण गौतम श्री गोपेश आचार्य और श्री नारायण दास जी ने विधान पूर्वक संपन्न कराया ।


कार्यक्रम में मुख्य रुप से सर्वश्री अनूप अग्रवाल प्रदीप नरसरिया रंजन सिंह सुशील लोहिया ओमप्रकाश गाड़ोदिया सुशील गाड़ोदिया आदि की भूमिका रही  ।

तिरुपति बालाजी मंदिर में 932 वें खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर में   932 वें खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन हुआ Reviewed by PSA Live News on 7:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.