रांची: ट्रांसपोर्ट श्रमिकों की चल रही हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण राजधानी रांची में ट्रांसपोर्ट से जुड़े विभिन्न कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। श्रमिकों ने अपने हक, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखते हुए गौशाला चौक में सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया।
झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा अपने श्रमिक साथियों के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रमिकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मजदूरों के सम्मान एवं अधिकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि यदि दिनभर कड़ी मेहनत करने वाला श्रमिक भूखे पेट सोने को मजबूर होगा, तो प्रदेश की सप्लाई चेन व्यवस्था भी प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हड़ताल के कारण लोडिंग, अनलोडिंग, दुलाई, बुकिंग और डिलीवरी समेत ट्रांसपोर्ट से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह बंद रहे। इससे माल परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिला।
आंदोलन को समर्थन देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार जायसवाल भी धरना स्थल पहुंचे और श्रमिकों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
इस मौके पर गौरी शंकर, मनोज पासवान, दिनेश राय, रामप्रीत राय, रुदल राय, संजय राय, वीरो राय, बलिन्दर राय, जग्गू राय, परमानन्द राय, शम्भू राय, अखिलेश चौधरी, गोरख राय, सुरेंद्र पासवान, सनोज राय, भूलू राय, दिगम्बर राय, राकेश पासवान, बाली राय, नरेश राय, राममाया चंद्रवंशी, खेमन, सुशील, शावन, सुरेश राय, कालेश्वर राय समेत सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।
श्रमिक नेताओं ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था और सप्लाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में मजदूरों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में सरकार और संबंधित विभागों को श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि उन्हें उनका उचित हक और सम्मान मिल सके।
Reviewed by PSA Live News
on
6:44:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: