ब्लॉग खोजें

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक देवघर में संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय

समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक सूत्र में जोड़ना ही सम्मेलन का मूल उद्देश्य: सुरेश चंद्र अग्रवाल




देवघर। देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर परिसर  आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन,रांची ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन,देवघर,गिरिडीह, जामताड़ा,बोकारो,धनबाद ज़िला,सहित कार्यसमिति के सदस्यों की सहभागिता रही।बैठक का शुभारंभ देवघर जिलाध्यक्ष अशोक डालमिया द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल के संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात अनुपस्थिति का अनुमोदन, एवं पिछली कार्यसमिति की कार्यवाही की पुष्टि,तथा प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, तथा वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित आय-व्यय को आमसभा में प्रस्तुत करने हेतु अनुमोदित किया गया। बैठक में उपाध्यक्षगण, मंडलीय उपाध्यक्षों, जिला अध्यक्षों एवं शाखा अध्यक्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।संविधान संशोधन संबंधी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई,और कुछ संशोधन के साथ संविधान संशोधन को पास किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद डालमिया ने अपने विचार रखे, भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई तथा विविध विषयों पर विचार-विमर्श के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक संपन्न हुई। अपने संबोधन में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन की सबसे बड़ी आवश्यकता समाज को संगठित करना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक सूत्र में जोड़ना ही सम्मेलन का मूल उद्देश्य है, जबकि अन्य सभी कार्य द्वितीयक हैं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित राजस्थान महोत्सव को ऐतिहासिक बताया। तथा जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं उनकी पूरी टीम के कार्यों की सराहना की। बैठक में संविधान संशोधन के तहत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महापंचायत के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई और पूर्व राज्य सभा सांसद श्री महेश पोद्दार को उसका संयोजक नियुक्त करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, संपत्ति संरक्षक मंडल के गठन पर भी सहमति बनी। बैठक में सम्मेलन के कार्यालय एवं लगभग पच्चीस लाख की राशि के ट्रस्ट में कथित रूप से गलत ढंग से चले जाने के विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई। इस संबंध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों को 31 अगस्त तक का समय देते हुए स्पष्ट किया गया कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो संगठन कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष बल देते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला को राज्य में सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया।बैठक में गए सभीप्रतिनिधियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम एवं श्री श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर समाज, संगठन एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बैठक में झारखंड के विभिन्न ज़िलों से 150 से भी अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।तथा रांची जिला से 25 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार,पवन कुमार पोद्दार,विनोद जैन, मनोज चौधरी,कमल कुमार केडिया,राजेंद्र केडिया,सज्जन पाड़िया,सुभाष पटवारी, रमाशंकर बगड़िया,रमन बोडा,विजय कुमार खोवाल, सुनील पोद्दार,सुरेश चौधरी, राजकुमार मित्तल,अजय डीडवानिया,नेहा पटवारी, चेतन कुमार आदि शामिल है।उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक देवघर में संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक देवघर में संपन्न, संगठन को सशक्त बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय Reviewed by PSA Live News on 10:31:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.