अब आश्रम में निराश्रितों की संख्या 47 हुई
रांची। परमहंस डा• संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंगलवार को दो मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति रातू के नजदीक लावारिस अवस्था में घूम रहा है। जो की बहुत ही अस्वच्छ अवस्था में था, आश्रम की टीम ने उस व्यक्ति को रातू के पास से रेस्क्यू करके आश्रम लाया। दूसरा व्यक्ति एचईसी के शालीमार बाग में घूम रहा था। उसे भी रेस्क्यू करके आश्रम लाया गया। टीम में आश्रम के सेवा साथी मुकुंद यादव,परमेश्वर प्रमाणिक एवं सूरज प्रमाणिक शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में दोनों का मेडिकल जांच कराई गई। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य प्रेम सभागार) मे लाया गया। उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। याददाश्त भी खो चुके थे,आश्रम कमेटी ने एक व्यक्ति का नाम सुदामा रखा है। तथा दूसरे व्यक्ति का नाम गोविंद रखा है।आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितो को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह भी एक निराश्रित को आश्रम लाया गया था।आश्रम में अब निराश्रितों की संख्या 47 हो गया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है।
2 असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम
Reviewed by PSA Live News
on
11:29:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:29:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: