ब्लॉग खोजें

पूर्व विवाद में सोते हुए युवक की हत्या, 11 धूर जमीन जबरन नहीं देने पर दबंगों ने की हत्या, हैठीवाली गांव में मचा हड़कंप

भैरवस्थान थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच; मृतक की पहचान मोहन झा के रूप में


मधुबनी।
जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हैठीवाली गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भैरवस्थान थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मोहन झा (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय मुन्ना झा, निवासी हैठीवाली गांव, थाना भैरवस्थान, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

पूर्व विवाद को बताया जा रहा घटना का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पिछले २ साल से महज 11 धूर जमीन को लेकर गाँव के दबंगों के साथ यह मामला चल रहा था । गाँव के दबंग शंकर झा यह जमीन उससे जबरन लेने का प्रयास कर रहे थे और उसके लिये उसने कई बार मृतक के ऊपर हमला भी किया था और कई भर धमकी भी दिया था, जिसकी सूचना परिजनों ने पहले भी प्रशासन को दिया था ।

उक्त घटना के वक्त मृतक की बूढी माँ जो सोई हुई थी उसने कुछ आवाज़ सुना और नींद खुला तो देखा कि हाफ पेंट पहने हुए दो नकाबपोश उनके सोये हुए बेटे मोहन झा को चाकू से लगातार गोंदे  जा रहे हैं । उसके बाद उसने हमलावर को पकड़ने का प्रयाश किया तो हमलावर उसको धक्का देकर वहां से भाग खड़ा हुआ ।

मृतक की बूढी माता जो इस घटना की चश्मदीद गवाह है के मुताविक गाँव के दबंग शंकर झा , टुनटुन झा, शंकर झा का बेटा आनन्द झा और नारुआर गाँव के निवासी शंकर झा का भागिन भोला झा को आरोपी बनाया गया है । साथ ही इस हत्या की घटना को अंजाम  देने में शंकर झा का बेटा आनंद झा और शंकर झा का भागिन भोला झा के शामिल होने की बात बतायी जा रही है ।

भैरवस्थान थाना अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे और हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था। इसके साथ ही संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस की फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लग गई है । झंझारपुर के SDPO सुबोध कुमार सिन्हा खुद इस घटना स्थल का दौरा कर चुके हैं ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता घटना की पूरी कड़ी को जोड़ना और हत्या के वास्तविक कारण का पता लगाना है।

गांव में तनाव का माहौल

युवक की हत्या की खबर फैलते ही हैठीवाली गांव में शोक और चिंता का माहौल बन गया। मृतक के परिजन घटना से सदमे में हैं। साथ ही इस गरीब बूढी माँ का एक मात्र सहारा उसका बेटा जिसके छोटी सी कमाई किसी तरह से उसके घर का खर्चा चल रहा था। अब इस घटना के बाद दरिन्दे ने उसका यह सहारा भी छीन लिया है। ऐसे में उस बूढी माँ की आगे की जिन्दगी के लिये अब खर्चे जुटा पाना भी बहुत बड़ी चुनौती हो गई है। जिसके पास आज न तो रहने का ढंग का घर और न खाने का राशन तक है । उसकी वास्तविक हालत तो यह है कि अब अपने जवान मृतक बेटे के विधि पूर्वक संस्कार और अंतिम कर्म करने के लिये भी पैसे नहीं है ।

अब स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई और मामले के खुलासे पर टिकी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। 

पूर्व विवाद में सोते हुए युवक की हत्या, 11 धूर जमीन जबरन नहीं देने पर दबंगों ने की हत्या, हैठीवाली गांव में मचा हड़कंप पूर्व विवाद में सोते हुए युवक की हत्या, 11 धूर जमीन जबरन नहीं देने पर दबंगों ने की हत्या, हैठीवाली गांव में मचा हड़कंप Reviewed by PSA Live News on 1:02:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.