रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में आदिवासी एकता महाजुटान महारैली का आयोजन किया जा रहा है। महारैली को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजकों का दावा है कि इस महाजुटान में पूरे झारखंड से करीब पांच लाख आदिवासी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में बनाए गए मंच को भी तैयार किया गया है। मंच पर एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें लगाई गई हैं।
महारैली के प्रमुख मुद्दों में प्रस्तावित परिसीमन को वर्ष 2029 तक स्थगित रखने की मांग शामिल है। आयोजकों का कहना है कि परिसीमन के संभावित प्रभावों को लेकर आदिवासी समाज में चिंता है। उनका दावा है कि इससे राज्य की राजनीतिक और सामाजिक संरचना पर असर पड़ सकता है, इसलिए परिसीमन की प्रक्रिया को 2029 तक स्थगित किया जाना चाहिए।
महाजुटान के माध्यम से आदिवासी संगठनों की ओर से अपनी मांगों और चिंताओं को सरकार तथा केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने की तैयारी है। रैली को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
Reviewed by PSA Live News
on
10:36:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: