ब्लॉग खोजें

आजसू पार्टी की संगठनात्मक बैठक 27 अगस्त को


रांची।
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू में 27 अगस्त को संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो करेंगे।

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी प्रमंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा किए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व की ओर से पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

आजसू पार्टी की संगठनात्मक बैठक 27 अगस्त को आजसू पार्टी की संगठनात्मक बैठक 27 अगस्त को Reviewed by PSA Live News on 4:29:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.