रांची। अरगोड़ा मैदान के पास एक होटल में खाना खाने के बाद पैसे देने को लेकर होटल संचालक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान होटल संचालक और उसके साथियों ने ग्राहक के साथ मारपीट की, जिसमें उसका हाथ टूट गया।
मामले को लेकर ग्राहक राज मुंडा और होटल मालिक बिन्नी उरांव ने एक-दूसरे के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राज मुंडा की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बिन्नी उरांव के अलावा प्रदीप तिर्की, आलोक टोप्पो, बंदू उरांव और कृष्णा कच्छप को आरोपी बनाया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, खाना खाने के बाद पैसे देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। राज मुंडा ने आरोप लगाया है कि होटल संचालक और उसके साथियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया।
वहीं, होटल संचालक बिन्नी उरांव ने भी राज मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है।
Reviewed by PSA Live News
on
4:05:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: