ब्लॉग खोजें

झारखंड शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 1 अक्टूबर


रांची ।
झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार से याचिका की मेंटेबिलिटी यानी सुनवाई योग्य होने तथा मामले से जुड़े तथ्यों पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अब 1 अक्टूबर 2026 को होगी।

याचिका की ओर से वरीय अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने अदालत में पक्ष रखा। प्रार्थी की ओर से झारखंड में कथित शराब घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का आग्रह किया गया है।

दरअसल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से यह जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कथित शराब घोटाले में आईएएस अधिकारियों समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्तता हो सकती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

अब हाई कोर्ट के समक्ष राज्य सरकार अपना पक्ष और याचिका की मेंटेबिलिटी से संबंधित जवाब दाखिल करेगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होने की संभावना है।

झारखंड शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब झारखंड शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब Reviewed by PSA Live News on 5:28:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.