ब्लॉग खोजें

रक्षाबंधन के आध्यात्मिक संदेश से जुड़ा समारोह, जिला परिवहन अधिकारी को बाँधा रक्षा सूत्र

राँची। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चौधरी बागान, हरमू रोड स्थित स्थानीय सेवाकेन्द्र की केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने जिला परिवहन कार्यालय पहुँचकर जिला परिवहन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को रक्षा सूत्र बाँधा। इस अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व और पवित्रता के संदेश को साझा किया।

ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने और मन, वचन एवं कर्म की पवित्रता का संकल्प लेने का धार्मिक पर्व है। राखी का धागा व्यक्ति को जीवन में पवित्रता, संयम, सद्भाव और श्रेष्ठ आचरण अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन उस आध्यात्मिक परंपरा की भी स्मृति दिलाता है, जब परमपिता परमात्मा ने प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से कन्याओं एवं माताओं को ब्राह्मण जीवन पर आसीन कर उन्हें ज्ञान का कलश प्रदान किया। उनके माध्यम से भाई-बहन के पवित्र संबंध की स्थापना और शुद्धता का संदेश समाज में प्रसारित हुआ।

उन्होंने कहा कि आज उसी पुनीत कार्य की पुनरावृत्ति के रूप में ब्रह्माकुमारी बहनें ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग के माध्यम से जीवन में पवित्रता एवं श्रेष्ठ संकल्पों को धारण करने का संदेश देती हैं। रक्षाबंधन का रक्षा सूत्र भाई-बहन के बीच शुद्ध स्नेह, पवित्रता और आत्मिक संबंध का प्रतीक है।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन से रक्षा सूत्र बँधवाया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को भी पर्व के आध्यात्मिक स्वरूप और पवित्र जीवन के महत्व का संदेश मिला।

रक्षाबंधन के आध्यात्मिक संदेश से जुड़ा समारोह, जिला परिवहन अधिकारी को बाँधा रक्षा सूत्र रक्षाबंधन के आध्यात्मिक संदेश से जुड़ा समारोह, जिला परिवहन अधिकारी को बाँधा रक्षा सूत्र Reviewed by PSA Live News on 5:16:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.