ब्लॉग खोजें

पलामू पुलिस को मिली बड़ी मजबूती, 31 आधुनिक वाहनों से तेज होगी पेट्रोलिंग

एसपी कपिल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना, थाना क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित कार्रवाई होगी बेहतर


पलामू।
जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पलामू पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है। जिले के विभिन्न थानों के लिए 31 आधुनिक पेट्रोलिंग वाहनों की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों के मिलने से थाना क्षेत्रों में पुलिस की नियमित गश्ती और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

एसपी कपिल चौधरी ने आयोजित कार्यक्रम में सभी 31 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। पेट्रोलिंग व्यवस्था मजबूत होने से अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा जरूरत के समय आम नागरिकों तक पुलिस की त्वरित पहुंच संभव होगी।

नए वाहनों के माध्यम से पुलिसकर्मी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती के साथ-साथ किसी भी सूचना या आपात परिस्थिति में मौके पर तेजी से पहुंच सकेंगे। इससे पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने तथा लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान SDPO राजेश यादव, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

31 आधुनिक वाहनों के संचालन से पलामू में पुलिस पेट्रोलिंग को नई गति मिलने के साथ ही त्वरित पुलिसिंग और जनसुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पलामू पुलिस को मिली बड़ी मजबूती, 31 आधुनिक वाहनों से तेज होगी पेट्रोलिंग पलामू पुलिस को मिली बड़ी मजबूती, 31 आधुनिक वाहनों से तेज होगी पेट्रोलिंग Reviewed by PSA Live News on 8:16:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.