ब्लॉग खोजें

SIR को लेकर रांची महानगर कांग्रेस की अहम बैठक, बूथ स्तर पर सर्वेक्षण का निर्णय

जनता की समस्याओं को चिह्नित कर समाधान के लिए BLO से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक संपर्क करेगी कांग्रेस


रांची।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस भवन, रांची में महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं कमेटी के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर SIR से संबंधित कार्यों का सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान आम नागरिकों को फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा मतदाता सूची से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं में आ रही परेशानियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

महानगर कांग्रेस ने SIR से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए SIR कंट्रोल रूम के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके लिए 9142752010 नंबर जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या की जानकारी दे सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से बताया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में जिन नागरिकों को SIR फॉर्म भरने, दस्तावेजों, मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा अन्य किसी प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कांग्रेस भवन स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यालय प्रभारी मो. हुसैन अंसारी से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय स्तर से संबंधित BLO (बूथ लेवल अधिकारी) से संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर SDO, LRDC तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संबंधित मामले को उचित स्तर पर उठाकर कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे SIR को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं, विशेषकर ऐसे नागरिकों की मदद करें जिन्हें प्रक्रिया, दस्तावेज या मतदाता सूची से संबंधित जानकारी का अभाव है। कांग्रेस ने आम लोगों से भी अपील की कि वे SIR की प्रक्रिया को गंभीरता से लें और किसी भी परेशानी की स्थिति में समय रहते सहायता प्राप्त करें।

SIR से संबंधित सहायता के लिए संपर्क:
रांची महानगर कांग्रेस SIR कंट्रोल रूम — 9142752010

SIR को लेकर रांची महानगर कांग्रेस की अहम बैठक, बूथ स्तर पर सर्वेक्षण का निर्णय SIR को लेकर रांची महानगर कांग्रेस की अहम बैठक, बूथ स्तर पर सर्वेक्षण का निर्णय Reviewed by PSA Live News on 7:51:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.