सड़क, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, खेल मैदान व पंचायत भवन जैसी सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन ने भू-स्वामियों से की अपील
मधुबनी। जिले में जनहित एवं सार्वजनिक उपयोग की आवश्यक योजनाओं को गति देने के लिए जिला प्रशासन, मधुबनी ने आम नागरिकों और भू-स्वामियों से स्वैच्छिक भूमि दान की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिनसे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिन भू-स्वामियों के पास ऐसी भूमि उपलब्ध है और वे उसे स्वेच्छा से जनहित के कार्यों के लिए समर्पित करना चाहते हैं, वे अपना प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। दान की गई भूमि का उपयोग सड़क निर्माण, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल मैदान, पंचायत भवन तथा अन्य सार्वजनिक एवं जनोपयोगी योजनाओं के लिए किया जा सकता है।
प्रशासन ने कहा कि भूमि दान केवल जमीन का हस्तांतरण नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी सार्वजनिक संपत्ति के निर्माण में योगदान है। इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली भूमि संबंधी कठिनाइयों को कम करने तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलेगी।
जनसहयोग से मजबूत होगा विकास
जिला प्रशासन ने जिले के सक्षम एवं इच्छुक भू-स्वामियों से आगे आकर इस जनहितकारी पहल में सहभागी बनने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि नागरिकों की सहभागिता से विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है।
आइए, जनहित में भूमि दान करें और मधुबनी के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
इच्छुक भू-स्वामी भूमि दान हेतु स्वैच्छिक प्रस्ताव ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला प्रशासन, मधुबनी
जनहित में समर्पण • विकास में सहभागिता
Reviewed by PSA Live News
on
7:46:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: