ब्लॉग खोजें

संदीप विश्वविद्यालय में गूंजा एनसीसी का प्रेरक संदेश, कर्नल कुसुमाकर झा ने विद्यार्थियों में भरा जोश

अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा को बनाऐं जीवन का ध्येय : कर्नल झा




संवाददाता- सुजीत कुमार मिश्र

    मधुबनी। संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष इंटरैक्टिव सेशन में एनसीसी 34 बिहार बटालियन, मधुबनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुसुमाकर झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर विष्टु थापा एवं जीसीआई कुमारी निधि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, करियर एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। विश्वविद्यालय की छात्राओं रानी, महारानी, पार्वती, प्रियंका एवं निभा ने “मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम्...” स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

     छात्र कल्याण निदेशक डॉ. अभिषेक ठाकुर ने स्वागत संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे संवादात्मक कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

     मुख्य अतिथि कर्नल कुसुमाकर झा का संबोधन अत्यंत ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए सैन्य जीवन, अनुशासन, नेतृत्व, लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने करियर और भविष्य से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका कर्नल झा ने सहज, स्पष्ट एवं संतोषजनक ढंग से जवाब दिया। उनके व्यावहारिक अनुभवों और प्रेरक विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार किया।

     उन्होंने कहा कि “सफलता केवल लक्ष्य प्राप्त करने का नाम नहीं है; अनुशासन, निरंतर प्रयास, सही सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी ही व्यक्ति को वास्तविक अर्थों में सफल बनाती है।”

     कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा सुयश प्रत्यूष एवं श्रद्धा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ. अजय कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. अमरेंद्र कुमार, प्राध्यापक बसंत कुमार, स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन डॉ. ज्योतिंद्र कुमार पाठक, प्राध्यापक सुजीत कुमार मिश्र, सुश्री पूजा झा सहित विश्वविद्यालय के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम के अंत में संदीप विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. शैलेंद्र झा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

     समग्र रूप से कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा।

संदीप विश्वविद्यालय में गूंजा एनसीसी का प्रेरक संदेश, कर्नल कुसुमाकर झा ने विद्यार्थियों में भरा जोश संदीप विश्वविद्यालय में गूंजा एनसीसी का प्रेरक संदेश, कर्नल कुसुमाकर झा ने विद्यार्थियों में भरा जोश Reviewed by PSA Live News on 8:49:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.