ब्लॉग खोजें

रांची नगर निगम के अंतर्गत बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे कई बैंक्विट हॉल और मैरिज हॉल

 रांची । रांची नगर निगम के अंतर्गत बिना लाइसेंस के कई बैंक्विट हॉल और मैरिज हॉल धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस लिस्ट में करीब 82 हॉल शामिल है। इन बैंक्विट हॉल और मैरिज हॉल को पूर्व में ही लाइसेंस लेने का आदेश जारी हुआ था लेकिन फिर भी कई ने इस आदेश का उल्लंघन किया है। वह आज भी बिना लाइसेंस के बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल का संचालन कर रहे है। इन्होंने  2019-20 में तो लाइसेंस लिया था लेकिन 2020-21 में नहीं लिया है। 

रांची नगर निगम के अनुसार ऐसे में अगर वे जल्द ही लाइसेंस नहीं लेते हैं तो इन 82 बैंकट हॉल मैरिज हॉल का संचालन करने पर संचालकों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


रांची नगर निगम के अंतर्गत बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे कई बैंक्विट हॉल और मैरिज हॉल रांची नगर निगम के अंतर्गत बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे कई बैंक्विट हॉल और मैरिज हॉल Reviewed by PSA Live News on 9:48:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.