संकल्प सभा में बोले: मोदी सरकार ने देश को नई ऊंचाई दी, आत्मनिर्भर भारत का सपना हो रहा साकार
रांची। सुखदेव नगर मंडल और धुर्वा मंडल द्वारा आयोजित भाजपा की संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में जो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, वह एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम है। यह सिर्फ सरकार की उपलब्धि नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की तपस्या, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।"
इस अवसर पर कार्यक्रम में रांची के पूर्व विधायक सी. पी. सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवा शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल ऐतिहासिक
अपने भाषण में संजय सेठ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल राष्ट्र प्रथम, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रहा है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। 'ऑपरेशन सिंधूर' जैसे अभियानों ने न सिर्फ आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया, बल्कि भारत की नई ताकत का परिचय दुनिया को दिया है।"
जनहित योजनाओं का ब्योरा
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं:
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 44 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचे, जिससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ की सहायता मिली।
- जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बन चुके हैं।
- उड़ान योजना के तहत हवाईअड्डों की संख्या दोगुनी होकर 160 पहुंची और हवाई सफर आम नागरिकों के लिए सुलभ हुआ।
- आवागमन में क्रांति: देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है, रेलवे बजट 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और 103 अमृत भारत स्टेशन विकसित किए गए हैं।
- चिनाब ब्रिज जैसे विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल और पवन रेल पुल जैसी समुद्री कनेक्टिविटी परियोजनाएं आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे का उदाहरण हैं।
- ग्राम सड़क योजना के तहत देश के 99% गांव अब सड़क से जुड़े हैं।
- महाराष्ट्र का बढ़ावा पोर्ट परियोजना ₹7,600 करोड़ के निवेश से व्यापार को नई दिशा देगा।
- खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो अनाज दिया जा रहा है।
आर्थिक और वैश्विक प्रतिष्ठा में भी बढ़त
संजय सेठ ने कहा कि हिंदुस्तान आज वैश्विक मंच पर तेजी से उभरता हुआ नेतृत्वकर्ता बन रहा है:
- भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
- वैश्विक डिजिटल लेन-देन में 49% हिस्सा भारत का है।
- देश का वस्तु और सेवा निर्यात $825 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा, "यह सब भारत की बदलती सोच, आत्मविश्वास और प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के परिणाम हैं। यह कालखंड इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।"
स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी
सभा में पार्टी के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें बलराम सिंह, ओमप्रकाश पांडे, उमेश यादव, रमेश सिंह, अमित कुमार, ललित ओझा, हरेंद्र सिंह, शिवजी सिंह, दीपक लोहरा, बिना मिश्रा, चंदन पटेल समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने मंत्री जी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
यह संकल्प सभा न सिर्फ भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को साझा करने का मंच थी, बल्कि एक प्रेरणा का स्रोत भी बनी। सभा में ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर हिंदुस्तान’ के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी को अहम बताते हुए देशभक्ति और सेवा के नए संकल्प लिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: