ब्लॉग खोजें

एक ही परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस


विडियो के लिये निचे लिंक पर क्लिक करें -

 रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 साइड 5 में एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया जाने का मामला आया है।  इसमें प्रभुनाथ सिंह और उनकी बेटी को चोट लगी है, वहीं प्रभुनाथ सिंह की पत्नी मीना देवी का सिर फट गया है और हाथ टूटा है।  उनके दो बेटों मनीष कुमार और कुमार गौरव का भी हाथ फैक्चर हुआ है। 

इस संबंध में मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी  दर्ज कराई है पुलिस ने पांच आरोपियों महंगू यादव, इनका बेटा गुड्डू यादव, पंकज यादव, तिलेश्वर यादव और पड़ोसी अंकित पांडेय को गिरफ्तार किया है, जबकि अंकित का भाई अंकुश पांडे और अन्य नामजद (जिनमे महिलाएं भी शामिल)  लोग फरार हैं.

 बताया जाता है कि मवेशी बांधने को लेकर मंहगू यादव का अपने पड़ोसी जज यादव से विवाद चल रहा था। जज यादव ने प्रभुनाथ सिंह से आग्रह किया था कि वह महंगू यादव को समझाएं। इसके बाद प्रभुनाथ सिंह उसको समझाने गए थे उसके बाद ही आरोपियों ने लाठी डंडा और फरसा से प्रभु नाथ सिंह और उनके परिवार पर शुक्रवार की देर रात हमला कर दिया था।

एक ही परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस एक ही परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस Reviewed by PSA Live News on 9:10:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.