रांची। भारतीय योग संघ बकरी बाजार का 31 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया।
संध्या 4:00 बजे सभी कन्याओं का समिति के सदस्यों के घर की महिलाओं द्वारा विधिवत पूजन किया गया तत्पश्चात शोभायात्रा रूप में सभी कन्याओं को गाजे बाजे के साथ 5:00 बजे महिषासुर मर्दिनी मंत्र का उच्चारण करते हुए कन्याओं द्वारा पंडाल स्थल में मां की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
सभी भक्तों द्वारा माता रानी का जयकारा लगाते हुए उद्घाटन समारोह को गूंजायमान बनाया गया।
अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने सभी दारशनार्थियों को नवरात्र की हार्दिक बधाई दी।
सचिव रवि रोहत्गी अतिथियों का स्वागत किया जिनमें समाज के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने हेतु संस्था के सभी 140 सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी भारतीय युवक संघ के प्रवक्ता अमित बजाज ने दी।
31 कुंवारी कन्याओं द्वारा भारतीय युवक संघ बकरी बाजार का भव्य उद्घाटन
Reviewed by PSA Live News
on
11:43:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:43:00 am
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: