ब्लॉग खोजें

राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल का भव्य उद्घाटन, पंडाल के दर्शन को श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी


रांची। 
आज से दर्शनार्थियों के लिए दर्शन हेतु पट खोल दिया गया। श्री राजस्थान  मित्र मंडल के सानिध्य में सरोवर महादेव प्रांगण, निगम  पार्क में संध्या 6:00 बजे पंडाल का उद्घाटन रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्य सभा सांसद महुआ माझी, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, विधायक चंद्रवेश्वर प्रसाद सिंह, महानगर अध्यक्ष वरन साहू के करकमलों से विधिवत द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर  से पधारे आचार्य मानू शर्मा व शशि शर्मा के मंत्र उच्चारण के साथ तिलक कर एवं रक्षा सूत्र बांधा। अतिथि गणों ने पूजन करते हुए पुष्प माला माता को अर्पित कर आशीर्वाद लिया।


 विदित हो कि राजस्थान  मित्र मंडल में कम लागत पर इको फ्रैंडली थीम में बच्चों पर पढ़ाई का अत्यधिक बोझ  दर्शाया गया, जिसमें स्वर रूपी बच्चा अपनी मां से कहता हैं मां मैं खेलने जाऊ, मां झड़प लगाती है जाकर पढ़ो। ऐसा स्वर कई बार साइड म्यूजिक में बज रहा है जो थीम को अद्भुत दर्शाए हुए हैं। पंडाल के मुख्य द्वार पर विष्णु भगवान शेषनाग पर विराजमान है महिलाएं ऑफिस के प्रवेश द्वार पंडाल के गर्भ गृह जाने के लिए अलग-अलग पंक्ति बनाए गई हैं। पंडाल के अंदर की सुंदर आकृति देखते ही बनती  है। मां की प्रतिमा बहुत ही अद्भुत सुंदर अलौकिक लग रही है वहीं पंडाल में अद्भुत कलाकृति की सुंदरता भी देखने लायक है।


आयोजन स्थल में छोटे मेले की स्वरूप का के तहत 10 तरह के विभिन्न झूलो का भी आप लुफ्त उठा सकेंगे। वहीं अपने सहपरिवार ईस्ट मित्रों के संग मां के दर्शन के उपरांत शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आप आनंद उठा सकेंगे। भारत माता का राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिमा लगाई गई है जो आकर्षक और दर्शन आप कर सकेंगे।


पंडाल उद्घाटन में संस्था के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, सचिव सौरव सरावगी, संरक्षक विनय सरावगी, रवि शंकर शर्मा, आलोक साहू, मनोज बजाज, पप्पू बथवाल, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, सुनील शर्मा, विष्णु सोनी अमन पुरोहित, शुभम पुरोहित, आकाश, आतिश सिंह, सुभाष झुनझुनवाला,प्रमोद बजाज, बसंत मुरारका, बसंत मित्तल, राजकुमार केड़िया, चंडी डालमिया, कमल शर्मा, योगेश सारस्वत, नवीन साहू, गौरव साहू, दिवाकर मिश्रा, मनीष गुप्ता कमल अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल का भव्य उद्घाटन, पंडाल के दर्शन को श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी राजस्थान मित्र मंडल  के पंडाल का भव्य उद्घाटन, पंडाल के दर्शन को श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी Reviewed by PSA Live News on 11:49:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.