अपना घर आश्रम मे समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए: संजय सर्राफ
रांची। परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे संचालित विगत 21 माह से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) राँची में आज एस.डी.ए. ग्रुप के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 40 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 10 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 27 दिनों मे 5560 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-रेणु देवी, ललिता पोद्दार, मंजू देवी अग्रवाल, सुशील ड्रोलिया, मुरलीधर प्रसाद, भरत कुमार, अजय बजाज, पवन अग्रवाल, मंजू देवी बोडा, शिव भगवान अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, रोहित कुमार चौधरी, अनीश गुप्ता, नील कौशल, मुकेश जालान, निर्मल छावनिका, रोहित कुमार, पंकज कुमार, प्रीति मकवाना, निर्भय कुमार सिंह, सीताराम जी, लक्की सिन्हा, कविता अग्रवाल, ओमप्रकाश हेलीवाल, नंदकिशोर पाटोदिया,के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया,पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा एवं कराया गया भोजन
Reviewed by PSA Live News
on
8:18:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:18:00 pm
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: