ब्लॉग खोजें

राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में जीपीएस गुराना के विद्यार्थियों ने जिला हिसार का बढ़ाया गौरव डीईओ हिसार वेद दहिया ने दी शुभकामनाएं


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)।
विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय गुराना के विद्यार्थियों के छात्र एवं छात्राओं की टीमों ने खण्ड स्तरीय खो खो अंडर 11 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिर हिसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई जिसमें जिले के 9 खंड की टीमों ने भाग लिया था उसमें भी गुराना विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं प्रथम रहे। उसके पश्चात विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खो खो अंडर 11 प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित करवाई थी। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने भाग लिया था। उसमें राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय गुराना ने जिला हिसार का नेतृत्व किया था। उस प्रतियोगिता में गुराना विद्यालय ने जिला हिसार का गौरव बढ़ाते हुए छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं छात्राओं की टीम ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से पूरे गांव गुराना में खुशी की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी हिसार वेद दहिया ने भी बच्चों एवं जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय गुराना के विद्यार्थियों ने अंडर 11 खो खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो रोहतक में आयोजित हुई थी उसमें प्रथम स्थान हासिल करके जिला हिसार का गौरव बढ़ाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्होंने अपने विद्यालय का ही नहीं अपितु अपने शिक्षकगणों का,अभिवावकों का भी नाम रोशन किया है। परमपिता परमात्मा से भी प्रार्थना है कि ये बच्चे खूब उन्नति करे एवं इसी तरह ये अपने माता पिता,शिक्षकों का एवं देश का नाम रोशन करे। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय गुराना के मुख्याध्यापक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय अंडर 11 खो खो प्रतियोगिता जो रोहतक में आयोजित हुई थी। जिसमें हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह परिणाम केवल बच्चों के ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक एवं शिक्षकों की मेहनत का भी परिणाम है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुराना में कार्यरत डीपीई राकेश कुमार भी लंबे समय से बच्चों को कुशल प्रशिक्षण दे रहे है। इस वर्ष तो गुराना विद्यालय प्रथम आया ही है पिछले वर्ष भी हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करके जिला हिसार का नाम रोशन किया था। रोहतक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों की टीम इंचार्ज मै स्वयं था एवं छात्राओं की टीम के इंचार्ज अध्यापक सतबीर सिंह थे। इस विशेष उपलब्धि की पूरे जिला हिसार के नागरिकों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में जीपीएस गुराना के विद्यार्थियों ने जिला हिसार का बढ़ाया गौरव डीईओ हिसार वेद दहिया ने दी शुभकामनाएं राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में जीपीएस गुराना के विद्यार्थियों ने जिला हिसार का बढ़ाया गौरव डीईओ हिसार वेद दहिया ने दी शुभकामनाएं Reviewed by PSA Live News on 11:04:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.