ब्लॉग खोजें

विश्व ब्राह्मण संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस


रामगढ़। 
विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में बिजूलिया, रामगढ़ स्थित जयपुर होटल के समीप हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय और अधिकारों की गारंटी देता है, लेकिन आज कुछ नीतियाँ शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन यूजीसी (UGC) से जुड़ी हालिया नीतियों का कड़ा विरोध करता है और यदि इन्हें वापस नहीं लिया गया तो विश्व ब्राह्मण संघ लोकतांत्रिक एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश मिश्रा एवं श्री नवीन पाठक, प्रदेश सचिव श्री कृष्णा उपाध्याय, रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र दूबे, जिला मुख्य महासचिव श्री सुरेंद्र पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष श्री गोकुल शर्मा, जिला महासचिव श्री अरुण बनर्जी, घुटवा शाखा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र पांडेय, शाखा कोषाध्यक्ष श्री नवीन पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयाँ वितरित कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

विश्व ब्राह्मण संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस विश्व ब्राह्मण संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस Reviewed by PSA Live News on 5:30:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.