ब्लॉग खोजें

वंदे मातरम के कथित अनादर पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च

राष्ट्रीय सम्मान प्रतीकों को लेकर कुंठित कांग्रेस सार्वजनिक रूप से मांगे माफी : सुरेन्द्र आर्य


हरियाणा हिसार (राजेश सलूजा)।
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के कथित अनादर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके विरोध में रविवार शाम जिला भाजपा युवा ने क्रांतिमान पार्क से टाउन पार्क स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रगीत और बलिदानियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा पैदा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम के गायन के दौरान अनादर किया गया, जिससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि जिस वंदे मातरम से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने बलिदान दिया, उसके सम्मान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा मुद्दा है।

पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व पूर्व मंत्री अनूप धानक ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं होने देगी। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मेयर प्रवीण पोपली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष बामल, युवा जिला महामंत्री वीरेन अनूप धानक, संजीव रेवड़ी, अशोक मित्तल, पीयूष महता, राजेन्द्र सपड़ा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवा मोर्चा सदस्य शामिल रहे।

[16/08, 7:44 pm] ektabarwala1 Rajesh Saluja: *पत्रकार जन सेवा फाउंडेशन का प्रथम स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया*


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) लाखनमाजरा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पत्रकार जन सेवा फाउंडेशन (रजि.) का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं सामाजिक सरोकारों के संदेश के साथ आयोजित किया गया। समारोह में बाल कृष्ण मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजीत सिंह दहिया ने की।


समारोह के दौरान ‘तोमर राज’ और ‘कंट्रोल इंडिया’ समाचार पत्रों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, रक्तदान तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विस्तार से व्याख्यान दिए गए। वक्ताओं ने समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रखने, रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।


स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न प्रांतों से पत्रकारों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर रविकांत, डॉ. राजेश्वर गुप्ता, पुनीत राठी, प्रदीप सिंहमार, अरुण हरदनिया, महिमा मिश्रा, देवेंद्र कुमार भाटी, शैलेन्द्र सिंह राघव, संत बिजेन्दर दास, जयप्रकाश सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।


समारोह के दौरान पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पालिका महम के वाइस चेयरमैन बसंत लाल गिरधर को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ होने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है। पत्रकारों की जिम्मेदारी केवल समाचारों को जन-जन तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना भी उनका दायित्व है। पत्रकार जन सेवा फाउंडेशन द्वारा अपने प्रथम स्थापना दिवस पर नशा मुक्ति, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को केंद्र में रखकर सामाजिक जागरूकता का संदेश देना सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया गया तथा फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी पत्रकारिता के साथ सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

वंदे मातरम के कथित अनादर पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च वंदे मातरम के कथित अनादर पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का कैंडल मार्च Reviewed by PSA Live News on 12:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.