हरियाणा हिसार/ (राजेश सलूजा )। हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति का आधार ही विरोध और अपमान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहना कांग्रेस के नेताओं के लिए कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह उनकी वर्षों पुरानी परंपरा बन चुकी है। लेकिन अब स्थिति इतनी गिर चुकी है कि वे प्रधानमंत्री की मां तक को गाली देने लगे हैं। यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता और छोटे सोच का परिचायक है।
निर्मला बैरागी रविवार को पानीपत विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की मानसिकता और उसके आचरण को अच्छी तरह समझ चुकी है। सत्ता के समय देश को लूटकर खाने वाली कांग्रेस पार्टी आज पूरी तरह हाशिये पर पहुँच चुकी है और जनता के दिल से पूरी तरह उतर गई है। यही कारण है कि कांग्रेस बार-बार जनता के बीच नफरत और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हर बार जनता इसे नकार देती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए दिन-रात मेहनत की है और गरीब से गरीब व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने हमेशा परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। यही वजह है कि जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
इससे पहले पानीपत पहुंचने पर पूर्व मेयर अवनीति कौर ने निर्मला बैरागी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने भी सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील कंबोज, सचिव रेशमा राजपूत, किरण, जगदीश कौर, सीमा शर्मा, पुप्पा पासी, मोना शर्मा, वीना शर्मा, मालती अरोड़ा, ईशा कुमार राणा, ओम दत्त आर्य, राजेश भारद्वाज, सरदार भूपेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निर्मला बैरागी ने अंत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। कांग्रेस जितनी भी गालियाँ दे, जनता का विश्वास भाजपा और मोदी जी के साथ अटल है और आगे भी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: