नाशिक में अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मान समारोह, देशभर के 31 साहित्यकार, समाजसेवी, खिलाड़ी व सैन्य अधिकारी हुए सम्मानित
नाशिक। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समर्पित संस्था विद्योतमा फाउंडेशन, नाशिक (पंजीकृत) द्वारा महेश्वरी भवन, आर्टिलरी सेंटर रोड, नाशिक में भव्य अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो सत्रों में संपन्न हुआ। पहले सत्र में देशभर से चयनित साहित्यकारों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जबकि दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता दैनिक भास्कर समूह के संपादक प्रकाश दुबे ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नाशिक के निदेशक नीलाभ तिवारी, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम, नाशिक के संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर आर. पाटिल एवं कर्नल राजेश सक्सेना उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा ने विद्योतमा फाउंडेशन की स्थापना, उद्देश्य और कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था निरंतर साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु देश के विभिन्न भागों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक संस्था की लखनऊ, कानपुर, इंदौर, नागपुर और दिल्ली में इकाइयाँ गठित हो चुकी हैं तथा अन्य शहरों में भी विस्तार की प्रक्रिया जारी है।
देशभर से चुनी गईं 31 श्रेष्ठ साहित्यिक कृतियाँ
इस अवसर पर पूरे भारतवर्ष से आमंत्रित रचनाओं में से विभिन्न विधाओं की चुनी हुई 31 श्रेष्ठ कृतियों के रचनाकारों को विशिष्ट सम्मानों से अलंकृत किया गया। प्रमुख सम्मानों में—
विद्योतमा साहित्य विभूषण सम्मान – राजवीर सिंह सिकरवार
साहित्य साधना सम्मान – ज्ञानचंद मर्मज्ञ
साहित्य सम्राट सम्मान – सरोजिनी तन्हा
साहित्य शिरोमणि सम्मान – प्रमोद भार्गव
संत ज्ञानेश्वर सम्मान – अंजू सक्सेना
साहित्य भूषण सम्मान – रजनीकांत एस. शाह
साहित्य कर्मयोगी सम्मान – चंद्रकांत भालेराव
साहित्य कर्मयोगिनी सम्मान – बबीता मांधणा
साहित्य आराधना सम्मान – संगीता
साहित्य भास्कर सम्मान – मंजू गुप्ता
साहित्य गौरव सम्मान – डॉ. जया आनंद
साहित्य सुधाकर सम्मान – डॉ. जीनत अहसान कुरैशी
साहित्य रत्न सम्मान – प्रो. मनोज कुमार कैन
साहित्य विभूति सम्मान – विनोद नागर
साहित्य शिखर सम्मान – डॉ. रुखसाना सिद्दीकी
साहित्य कलश सम्मान – मीना कौशल
विद्योतमा साहित्य सारथी सम्मान – पूर्णिमा ढिल्लन
इसके अतिरिक्त वृक्ष मित्र सुनील दुबे को विद्योतमा समाजसेवी सम्मान,
कर्नल शिवनारायण मिश्र को विद्योतमा सेना रत्न सम्मान,
प्रसिद्ध धाविका संजीवनी जाधव को विद्योतमा खेल रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
आईसीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में हिंदी विषय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर नेहा तुषार बोरसे को विद्योतमा बालिका सम्मान से नवाजा गया।
इस वर्ष कुल 78,600 रुपये की पुरस्कार राशि सम्मानित प्रतिभागियों को प्रदान की गई।
कवि सम्मेलन ने बाँधा समा
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, भावनात्मक एवं विचारोत्तेजक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम का सशक्त एवं सराहनीय संचालन भरत सिंह, सी.पी. मिश्रा एवं अनीता दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में बी.सी. मुनगली ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
Reviewed by PSA Live News
on
4:47:00 pm
Rating:

बहुत बहुत बधाई
जवाब देंहटाएं