रांची में सोनिया राहुल के खिलाफ एससी एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज, राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
रांची। रांची के एससी-एसटी थाने में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर की गई है। यह एफआईआर नामकुम की रहने वाली अंजली लकड़ा ने कराई है। दरअसल 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था। उनके इस अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर विवाद हो गया।
रांची में सोनिया राहुल के खिलाफ एससी एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज, राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
Reviewed by PSA Live News
on
6:55:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: